वकालत सिर्फ हमारा पेशा ही नहीं मुझसे जुड़ी उन हर लोगों की उम्मीद भरोसे का दूसरा नाम है मेरे लिए मेरा
काम मेरी पूजा है। जब इंसान हर दरवाजे से ठोकर खाकर गिरते संभलते थक जाता है तो न्याय के लिए अंतिम दरवाजे के रूप में उम्मीद बनकर एक वकील के चौखट पर दस्तक देता है हम वकीलों का भी है फर्ज बनता है कि हम उनके विश्वास और उम्मीद पर खरे उतरे। हम वकीलों की कोई छुट्टी नहीं होती कब कौन सी उम्मीद कराहती आवाज हमारे कानों में दस्तक दे ,वकील एक जनप्रतिनिधि होता है डॉक्टर जनप्रतिनिधि होता है उसी तरीके से समाज के दायित्व को अपने कर्मठ चरित्र और व्यवहार से निर्वहन करने वाला हर व्यक्ति एक सामाजिक जनप्रतिनिधि होता है इसलिए एक सच्चा जनप्रतिनिधि जब अपने सच्चे कर्तव्य को निभाते हुए जंग जीतता है तो वह कुर्सी य किसी निश्चित किए हुए तय सीमा के दायरे का मोहताज नहीं रहता अतः अपना दायरा अपना कर्म और अपना सम्मान खुद निर्धारित कीजिए चाटुकारिता कुछ दिनों तक रहती है परंतु परहित के लिए किया गया कार्य अनंत काल तक रहता है वह सम्मान अनंत काल तक होता है और लोगों के दिलों में जो कुर्सियां है उसपर आप अनंत काल तक बैठे रहते हैं
Adv Bijoy laxmi Pandey
CMD JMJP TRUST
Social, आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता
वकालत सिर्फ हमारा पेशा ही नहीं मुझसे जुड़ी उन हर लोगों की उम्मीद भरोसे का दूसरा नाम है एडवोकेट विजय लक्ष्मी पांडे
Date:


