वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार का भ्रमण कार्यक्रम

Date:

Share post:

 

अनूपपुर 22 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार 23 जनवरी को दोपहर 1 बजे छतरपुर जिले से अनूपपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे गुरू द्रोणाचार्य स्टेडियम कोतमा में आयोजित मंत्री प्रीमियर लीग (क्रिकेट टूर्नामेंट) में सम्मिलित होंगे। शाम 6 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक पहुंचेंगे। अमरकंटक में शाम 7 बजे मां नर्मदा जी की महाआरती में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

 

25 जनवरी को प्रातः 10 बजे मां नर्मदा का पूजा-अर्चन, प्रातः 11 बजे मां नर्मदा प्रांगण में मां नर्मदा जन्मोत्सव कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं भण्डारा कार्यक्रम, शाम 6ः45 बजे नर्मदा प्रांगण में महाआरती, शाम 7ः15 बजे रामघाट में महाआरती, रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

 

26 जनवरी को प्रातः 8ः58 बजे गणतंत्र दिवस समारोह स्थल शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर पहुंचेंगे। प्रातः 9 बजे गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम, दोपहर 12ः30 बजे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात् दोपहर 1ः30 बजे नगर परिषद बरगवां से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। बरगवां से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...