वन्यजीव हांथी के उत्पात से आहत ग्रामीणों ने लिया आन्दोलन का निर्णय।

Date:

Share post:

अनूपपुर – जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पड़रिया के ग्राम चोई में विगत दिवस 29/7/2025 को किसान एवं ग्रामीण जनों का बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में ग्रामीणों ने विगत 3-4 वर्ष से लगातार वन्यजीव हांथी का आवागमन एवं उत्पात से हुए जान-माल की क्षति एवं प्रशासनिक रवैया पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। किसानों ने कहा कि प्रशासन अभी तक वन्यजीव हांथी के आवागमन को रोके जाने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिसके कारण किसान एवं ग्रामीणों का लाखों रुपए का फ़सल, मकान एवं जान-माल का लगातार क्षति पहुंच रही है और प्रशासन 2-4 हजार रूपए की राहत राशि देकर अपने जिम्मेदारी का खाना पूर्ति कर लेती है।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब राहत राशि से काम नहीं चलेगा वल्कि जिन ग्रामीणों का वन्यजीव हांथी के उत्पात से फसल, घर एवं जान-माल की क्षति पहुंचाया है उसका क्षतिपूर्ति तय कर भुगतान करे एवं उत्पात से मरने वाले के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने बिना लेट लतीफी किये कार्यवाही करे। किसान एवं ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उक्त मांगे हमारे समय रहते नहीं मानी जाती है तो दिनांक 13 अगस्त 2025 से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय जैतहरी के समक्ष डेरा डालों घेरा डालो आंदोलन चलाए जाने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में जैतहरी पुलिस की अपराधियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी को लेकर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम चोई के महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले माइक्रोफाइनेंस कंपनी प्रबंधन एवं दलाल के खिलाफ फरवरी 2024 में मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है, किन्तु अपराधियों को जैतहरी थाना के पुलिस खुलीं हवा में सांस लेने के लिए आजाद कर रखी है, पीड़ित महिलाएं लगातार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग कर रही है लेकिन जैतहरी थाना के पुलिस महिलाओं की मांग को लेकर गम्भीर नहीं है।
बैठक में प्रमुख रूप से किसान एवं मजदूर नेता जुगुल किशोर राठौर, मध्यप्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष व माकपा के जिला सचिव रमेश सिंह राठौर, जिला समिति के सदस्य रामाधार राठौर सीता राठौर, ऋषि राम राठौर, रामशरण राठौर सहित गांव के दर्जनों किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...