सक्ती:-कलेक्टर ने लिया जल संसाधन विभाग एवं जिला जल उपयोगिता समिति की समीक्षा बैठक….

Date:

Share post:

खरीफ फसल की सिंचाई के लिए 10 जुलाई से मिलेगा नहरों से पानी





शुभ संकेत/सक्ती:-कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज खरीफ सिचांई वर्ष 2023 का कार्यक्रम निर्धारण करने हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में समिति के सचिव/कार्यापालन अभियंता मिनी माता बांगो नहर संभाग क्र 06 सक्ती के द्वारा बांध में जल उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, कोरबा एवं रायगढ़ जिले के 2,43,270 हेक्टेयर में सिचांई को लक्ष्य रख गया है। जिसमे से जिला सक्ती का 88,646 हेक्टेयर है। समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर द्वारा उपसंचालक कृषि, विपणन के अधिकारियों को खाद बीज, पोटाश एवं कीटनाशक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समिति द्वारा विचारोपरांत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बायी तट नहर प्रणाली में खरीफ सिचांई वर्ष 2023 हेतु दिनांक 10 जुलाई 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक जल प्रवाहित करने को निर्णय किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों को कम समय में होने वाले धान लगाने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु निर्देश दिए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह, अमित राठौर, दिनेश गबेल, अमरसिंह बनाफर एवं जल संसाधन विभाग के नोडल अधिकारी हितेन्द्र राठौर, ई.एल.एक्का कार्यापालन अभियंता खरसिया, अहिरवार कार्यापालन अभियंता साराडीह बैराज, उपसंचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी एवं कृषकगण तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सक्ती से हलधर साहू की खास रिपोर्ट

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...