सरस्वती शिशु मंदिर ढेलवाडीह में वार्षिक उत्सव संपन्न कराया गया

Date:

Share post:

ढेलवाडीह -: सरस्वती शिशु मंदिर ढेलवाडीह में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योति नंद दुबे पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं मनोज शर्मा दीपका नगर पालिका की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि नरेश जायसवाल प्रांत प्रमुख जनजातिय शिक्षा रायपुर एवम अर्जुन सिंह पटेल जिला प्रतिनिधि जिला प्रतिनिधि कोरबा तथा समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा व्यवस्थापक अरविंद सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष ज्योति दीवान द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया प्रतिभावान छात्र छात्राएं जो खेल एवं विज्ञान मेला गणित मेला में स्थान प्राप्त किए उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया कक्षा 10 वी एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुमारी स्नेहारानी राठौर एवं ओम कश्यप को स्मृति चिह्न दिया गया।
मुख्य अतिथि एवं मंचस्थ सभी अतिथियों का प्राचार्य राजूराम पटेल द्वारा तिलक लगाकर श्रीफल से सम्मानित किया गया अतिथि उद्बोधन में दुबे जी ने सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा एवं संस्कार को महत्वपूर्ण बताया नरेश जयसवाल ने सरस्वती सरस्वती शिक्षा संस्थान प्रांत की योजना से अवगत कराया गया l जिला प्रतिनिधि ने अपने उद्बोधन में सरसवती शिशु मंदिर में लागू आधारभूत विषय के संबंध में जानकारी दिए समिति के अध्यक्ष कि संजय शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास खेलकूद की सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया गया वर्तमान में 1 से 15 जनवरी को शिक्षा विमर्श हेतु जन संवाद का कार्यक्रम गांव गांव में संपन्न हुआ पालकों से आग्रह किया गया कि अपने बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा दिलाएं जहां उन्हें अच्छा संस्कार मिले वहां पर आए ऐसा आग्रह किया गया
मंचीय कार्यक्रम में बच्चे लोक संस्कृति से संबंधित लोक नृत्य गरबा नृत्य डांडिया एवं देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किए जिसे दर्शकों ने खूब सराहा कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य/आचार्या किशन पटेल करनसेन सारथी लता पटवा भव्या साहू ज्योति गोस्वामी लक्ष्मी यादव दुर्गेश्वरी खूंटे साधना कंवर कविता  यादव नीता साहू राजेंद्र कुमार  मधु सिंह  कंवर सुनीता पैकरा आदि ने अपना योगदान दिए। कार्यक्रम का संचालन सूरजपाल पैकरा करनसेन सारथी ने किया प्राचार्य राजू राम पटेल ने आभार प्रदर्शन कर शांति पाठ के साथ कार्यक्रम को विराम दिया

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...