कोरबा -: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022-23 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन मंगाई गई है। अभ्यर्थी 07 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत राज्य से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली के कोचिंग संस्थान में सिविल सेवा की तैयारी करवाई जायेगी। 50 अभ्यर्थियों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 30 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत सीट आरक्षित रहेंगी। प्रत्येक में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार ऑनलाईन आवेदन निर्धारित तिथि तक वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन अथवा एचएमएसट्राइबल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर कर सकते है। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी जैसे पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में दी जायेगी कोचिंग, आवेदन 07 नवंबर तक आमंत्रित
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649
Related articles
धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट
मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...
दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश
शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।
शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...
दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...


