सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में 64 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 16 सितम्बर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई।

Date:

Share post:

अनूपपुर 16 सितम्बर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने 64 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.के. सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में ग्राम पगना तहसील जैतहरी के श्री प्रेम सिंह ने भू-अधिकार पुस्तिका बनाए जाने, ग्राम देवगवां तहसील कोतमा के श्री संतोष चौधरी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम भोलगढ़ तहसील अनूपपुर के श्री हरप्रसाद पटेल ने वर्षा के कारण घर क्षतिग्रस्त हो जाने पर सहायता राशि दिलाए जाने तथा अन्य आवेदकों ने भूमि का सीमांकन व नक्शा तरमीम कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने व समग्र आईडी में सुधार कराए जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।
समा.क्र./64

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...