सी एस आर के तहत कोलांचल के युवाओं को बेरोजगार मुखी प्रशिक्षण लिए एस ई सी एल अपैरियल ट्रेनिग एंड सेन्टर से किया समझोता 3.12करोड की लागत से मिलेगा 400युवाओ को मिलेगा प्रशिक्षण

Date:

Share post:

*सीएसआर के तहत कोयलांचल के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए एसईसीएल ने अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर से किया समझौता*

*3.12 करोड़ की लागत से एसईसीएल संचालन क्षेत्रों के निवासरत 400 बेरोजगार युवाओं की मिलेगा प्रशिक्षण*

एसईसीएल ने सीएसआर के तहत कोयलांचल के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए एसईसीएल ने अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर, गुरुग्राम से किया समझौता किया है। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय सुश्री रूपिंदर बरार की उपस्थिति में शास्त्री भवन, नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए।

अतिरिक्त सचिव ने कोयलांचल के युवाओं को सशक्त करने के लिए एटीडीसी के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को लागू करने में सक्रिय और दूरदर्शी कदम उठाने के लिए एसईसीएल सीएसआर टीम को बधाई दी।

3.12 करोड़ की इस योजना के तहत एसईसीएल अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर के माध्यम से 400 बेरोजगार युवाओं को वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

एसईसीएल की इस सीएसआर पहल से कोयलांचल के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को लाभ मिलेगा। इस समझौते के तहत, एटीडीसी एसईसीएल बिश्रामपुर, सोहागपुर और कोरबा क्षेत्रों में गैर-आवासीय स्व-नियोजित टेलर प्रोग्राम में 300 उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा। इसके अतिरिक्त, 100 उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थित एटीडीसी प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क बोर्डिंग और लॉजिंग युक्त आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन उम्मीदवारों का चयन एसईसीएल के संचालन/खनन क्षेत्रों के 25 किलोमीटर के दायरे से किया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक), श्री बिरंची दास; एटीडीसी के वाइस प्रेसिडेंट श्री राकेश वैद; एटीडीसी के महानिदेशक और सीईओ डॉ. विजय माथुर; एसईसीएल सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Kishan Reddy Gangapuram
Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India
Coal India Limited

#teamsecl #coalindia

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...