सेजेस बालको स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव झा के निर्देशन में व स्वीप जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद स्कूल बालको में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे युवा छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खाण्डे कार्यक्रम में उपस्थित थे।
उप जिला स्वीप नोडल अनिल रात्रे द्वारा अच्छे मतदाता बनने के लिए फार्म 6, 7 एवं 8 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वीप आइकन सुश्री नेहा जायसवाल अर्न्तराष्ट्रीय बेसबाल खिलाडी द्वारा सभी को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को मतदान से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल, निर्वाचन कार्यालय से भारद्वाज एवं श्री योगेश नारंग उपस्थित थे। प्राचार्य मनोकामता पाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...