
••••••••••••••••••••••••••••••••
अनूपपुर :- गायत्री परिवार जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार शान्तिकुन्ज हरिद्वार के तत्वावधान एवं म.प्र.जोन भोपाल के निर्देशानुसार दिन-सोमवार को गायत्री चेतना केन्द्र -अनूपपुर में गायत्री शक्तिपीठ-अमरकंटक उपजोन समन्वयक श्री जे.पी.सिंह तथा श्री आर.सी अहिरवार जी सहित जिले के सैकड़ों गायत्री परिजनों की विशेष उपस्थिति में जिला समन्वय समिति का पुनर्गठन हुआ। जिसमें मिशन के कार्यों को और अधिक सुचारू रूप से गति देने,नव चेतना केन्द्रों, मण्डलों को सक्रिय बनाने हेतु जिला समन्वय समिति के रूप में पूर्व जिला समन्वयक श्री एस.के.सोनी जी को ही सर्वसम्मति से पुनः जिला समन्वयक का दायित्व सौंपा गया।साथ ही जिले के सक्रिय प्रतिनिधियों में समन्वय समिति के सह समन्वयक के रूप में श्री वृन्दावन पटेल(शक्तिपीठ पदेन),श्री दिव्यांशु जयसवाल(रिकार्ड रिपोर्ट) का दायित्व साथ ही समिति के सदस्यों के रूप में श्री रामप्रसाद राठौर-मण्डल विस्तार अभियान, श्रीमती सरोज राठौर-नारी जागरण अभियान, श्रीमती सुशीला राठौर-आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी,सर्व श्री भारत सिंह राठौर-युवा जोड़ो अभियान, शिवकुमार सिंह-भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, महेश प्रसाद साहू-साधना एवं स्वाध्याय अभियान, हीरालाल राठौर-पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान,अभय सिंह राठौर-शिक्षा एवं बाल संस्कार शाला,अजय अग्रवाल-स्वावलम्बन एवं शिक्षण प्रशिक्षण, चन्द्रशेखर राठौर-नशा व्यसन कुरीति उन्मूलन एवं आदर्श ग्राम,फत्ते सिंह राठौर-पत्रिका एवं साहित्य विस्तार, प्रियांशु सिंह श्याम को स्वास्थ्य शिविर अभियान आदि का जिला स्तर पर विभिन्न दायित्व सौंपा गया।
यह समन्वय समिति सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय को ध्यान में रखते हुए, युगऋषि परम पूज्य पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के युग परिवर्तन के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य संगठन के विभिन्न कार्यों के माध्यम से किया जा रहा है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार -अनूपपुर में जिला समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन,श्री एस.के.सोनी को मिला जिला समन्वयक का दायित्व।
Date:


