अनूपपुर अधिवक्ता के साथ उसके घर में घुसकर चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी अनिल नायक की जमानत आवेदन को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया श्रीमती माया विश्वलाल ने की निरस्त

Date:

Share post:

अनूपपुर जिला ब्यूरो महेश प्रजापति की रिपोर्ट
लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि आरोपी अनिल नायक पिता सतीष नायक उम्र 27 वर्ष निवासी घनश्याम नगर, रायपुर (छ0ग0) अन्य आरोपियो के साथ अधिवक्ता रामपाल परस्ते निवासी लमसरई राजेन्द्रग्राम के घर में घुसे और उसके साथ गाली गलौज करते हुये उसके साथ मारपीट किये और चाकू से हमला कर उपहति कारित किये हैं। अपराध के संबंध में फरियादी अधिवक्ता रामपाल परस्ते ने थाना करपठार में एफ आई आर दर्ज करायी । उक्त अपराध के संबंध में थाना करनपठार में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 296, 118(1), 118(2), 331(6), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 ,वं धारा 3(2)(ट), 3(2)(ट-ं), 3(2)(त्)(ै) अनुसूचित जाति ,वं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवार.ा) अधिनियम, 1989 पंजीकृत किया गया और आरोपियों की गिरफतार कर जेल भेज दिया गया। मामले में आरोपियो की ओर से माननीय माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया श्रीमती माया विश्वलाल के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए और शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी अनिल नायक की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया। आरोपी वर्तमान में जिला जेल अनूपपुर में 15 मई 2026 से निरुद्ध है ।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...