अमरकंटक में आस्था भी ‘टैक्स’ के घेरे में!😤 ₹100 की रसीद से शुरू होता है शुल्क का

Date:

Share post:

अमरकंटक में आस्था भी ‘टैक्स’ के घेरे में!😤
₹100 की रसीद से शुरू होता है शुल्क कासिलसिला… फिर जगह-जगह अलग शुल्क! मां नर्मदा की उद्गम भूमि अमरकंटक में श्रद्धालु आस्था और सुकून की तलाश में पहुंचते हैं, लेकिन पर्यटकों का कहना है कि यहां घूमने से ज्यादा हर पड़ाव पर रसीद कटवाने का सिलसिला परेशान कर रहा है।
पार्किंग के नाम पर शुल्क, अलग-अलग व्यू-प्वाइंट पर शुल्क और अन्य दर्शनीय स्थलों पर भी राशि—एक परिवार के लिए दिनभर घूमने का खर्च आसानी से सैकड़ों रुपये तक पहुंच जाता है।

सवाल शुल्क लेने पर नहीं, सवाल उस शुल्क के बदले मिलने वाली सुविधाओं पर है। रविवार और छुट्टियों में भीड़ बढ़ती है तो पार्किंग के लिए परेशानी, वाहनों का जाम और व्यू-प्वाइंट पर भीड़—ऐसे में श्रद्धालु पूछ रहे हैं— जब हर जगह रसीद कट रही है, तो फिर व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों?

पर्यटक अनुशील सिन्हा का कहना है कि शुल्क लिया जाना गलत नहीं, लेकिन उसके बदले पार्किंग, सफाई, सुरक्षा और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाएं भी दिखाई देनी चाहिए। वहीं पर्यटक सुनील का कहना है कि अमरकंटक आने वाले श्रद्धालु यहां आस्था और प्रकृति का आनंद लेने आते हैं। जगह-जगह शुल्क के साथ यदि सुविधाएं भी बेहतर हों तो पर्यटकों का अनुभव और अच्छा हो सकता है।

जनता का सवाल सीधा है—रसीद के साथ सुविधा कब?
मां नर्मदा की उद्गम भूमि की पहचान रसीदों से नहीं, श्रद्धालुओं की संतुष्टि और बेहतर व्यवस्था से होनी चाहिए।
शुल्क लीजिए, लेकिन सुविधा भी दीजिए।
व्यवस्था कीजिए, ताकि अमरकंटक से श्रद्धालु सवाल नहीं… अच्छी यादें लेकर लौटें।
#अमरकंटक #माँनर्मदा #नर्मदाउद्गम #अमरकंटकपर्यटन #श्रद्धालु #पर्यटनव्यवस्था #जनताकीसवाल #जनताकीआवाज #व्यवस्थापर_सवाल #शुभ संकेत न्यूज संभागीय ब्यूरो कि खास रिपोर्ट खबर एवं विज्ञापन समाचार के लिए संपर्क करें मो.9131618908

      Related articles

      अनूपपुर जिले में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा चारों तहसीलों के लगभग 70 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 2700 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

      •••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा...

      वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजू खत्री जी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकी मोंगरा इकाई के पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा -( विनोद साहू की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा इकाई के तत्वावधान में...

      150 साल की गौरवगाथा, बांकी मोंगरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

      सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक गायन, पूर्व छात्रों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा; राष्ट्रप्रेम...

      बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

       माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...