कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ चुनाव की एक जिला स्तरीय बैठक कोसाबाड़ी सुपतराई में रखी गई।

Date:

Share post:

कोरबा:-कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ चुनाव की एक जिला स्तरीय बैठक कोसाबाड़ी सुपतराई में रखी गई। जिले के अध्यक्ष राहुल डिक्सेना के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर की गई।करतला ब्लॉक के संरक्षक के रूप में क्षेत्र के वरिष्ठ घासीगिरी गोस्वामी, किशन अग्रवाल, राजू खत्री, बलराम वैष्णव जी को चुना गया। बलराम वैष्णव जी को करतला ब्लॉक का अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई वही सूर्यकांत राठौर और जगदीश पुरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। महासचिव पद पर आमीन सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष फलेश पांडे, सचिव बुद्धेश्वर सिंह कंवर, मीडिया प्रभारी रितिक वैष्णव एवं नवीन श्रीवास, प्रवक्ता सुभान अहमद संगठन मंत्री योगेश साहू की नियुक्ति कर जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों का सम्मान और स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया।
संरक्षक श्री घासीगिरी गोस्वामी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संघ को एक जुट होकर काम करने की बात कही। आने वाले कुछ दिनों में अन्य सदस्य की घोषणा एवं विस्तार की जाएगी। क्षेत्र के इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, जिलाध्यक्ष राहुल डिकसेना, संरक्षक मोतीलाल नायक, जिला उपाध्यक्ष बिरजू बाला, जिला प्रवक्ता शारदा पाल, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, कुसमुंडा ब्लॉक अध्यक्ष ओम गवेल, उपाध्यक्ष नागेंद्र विश्वकर्मा जी उपस्थित रहे।

रवि कुमार साहू की रिपोर्ट

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...