कोरबा -: रोटरी क्लब द्वारा कोरबा में विगत दिवस आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें रायगढ़ जिले की उभरती बॉलीवुड सिंगर दीपिका साव को क्लब के अध्यक्ष साकेत व सदस्यों ने सम्मान के साथ आमंत्रित किया था। जहाँ सिंगर दीपिका ने अपने खूबसूरत नग्मों से सभी का दिल जीत लिया। वहीं उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विगत माह यू ट्यूब चैनल में रिलीज “पधारो श्रीराम” भजन एल्बम का प्रमोशन भी किया। सिंगर दीपिका के इस पहला भजन गीत को देश के कलाप्रेमियों का भरपूर स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं विधायक लखनलाल देवांगन ने भी सिंगर दीपिका साव की प्रतिभा का सम्मान करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी सम्मान किया साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सिंगर दीपिका ने कहा कि आप सभी का यूं ही स्नेह और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहे। मैं अपने छत्तीसगढ़ व देश का मान बढ़ाने के लिए हमेशा पवित्र मन से अपनी कला साधना के प्रति समर्पित रहूंगी।
Related articles
धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट
मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...
दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश
शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।
शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...
दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...


