मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Date:

Share post:

अस्पताल का कायाकल्प करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत ने आज स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल का कायाकल्प करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यकताओं की जानकारी ली और कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी, अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम के अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे अस्पताल परिसर का अवलोकन करते हुए सभी एंट्री व एग्जिट पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के पूरे परिसर में मरम्मत योग्य स्थानों का सुधार कराने, लीकेज सीपेज की रिपेयरिंग एवं जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को क्रमवार निर्देशित किया। कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर के विभिन्न वार्डाे, कक्षों का अवलोकन करते हुए विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा किए गए निर्माण कार्य के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एजेंसी व वेंडर को पूर्ण दस्तावेज सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पुरुष, महिला वार्ड, आपातकालीन वार्ड सहित अन्य कक्षों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने आपातकालीन वार्ड में आवश्यक मरम्मत हेतु हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे सीपेज की समस्या वार्ड में निर्मित ना हो। महिला वार्ड में निगम द्वारा किए जा रहे शौचालय मरम्मत कार्य का अवलोकन करते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कलेक्टर ने चिकित्सालय में पेयजल पाइप लाइन को ठीक कराने हेतु नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व पीएचई को संयुक्त रुप से सर्वे कराकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसी प्रकार ड्रेनेज, फायर अलार्म का काम ठीक कराने एवं डक्टिंग कार्य कराने हेतु प्रपोजल देने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

ट्रामा केयर सेंटर में लिफ्ट सहित किए जाएंगे अन्य मरम्मत कार्य
कलेक्टर ने ट्रामा केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए केंद्र में लिफ्ट, एयर कंडीशनर, सीपेज जैसे आवश्यक मरम्मत योग्य कार्याे को पूरा करने के लिए ईई लोक निर्माण विभाग को प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए।

अस्पताल में विद्युत व्यवस्था होगी दुरस्त-
जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार सहित पूरे बिल्डिंग में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने, हाई मास्ट लाइट लगाने, साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यकतानुसार जनरेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। मरीजों के परिजनों के लिए रात में ठहरने की व्यवस्था हेतु अस्पताल परिसर अंदर निर्मित शेडों का जीर्णाेद्धार कराने के दिशा में आवश्यक कार्य करने के लिए कहा।  उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के परिसर में आवागमन की सुविधा हेतु बैटरी चलित वाहन की व्यवस्था करने एवं प्रवेश द्वार में बने शेड की भी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...