ग्राम देवरी की बेटी नैना साहू ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान ।

Date:

Share post:

संघर्ष, मेहनत और परिवार के संस्कारों ने दिलाई सफलता, गांव में खुशी का माहौल

शुभ संकेत/देवरी:- ( विनोद साहू की रिपोर्ट) ग्राम देवरी की होनहार छात्रा कुमारी नैना साहू ने पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठित नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

नैना साहू, ग्राम देवरी निवासी श्री रामनारायण साहू एवं श्रीमती नीलू (नीलिमा) साहू की पुत्री हैं। उनके पिता श्री रामनारायण साहू सरस्वती शिशु मंदिर बलगी में आचार्य (गुरुजी) के रूप में कार्यरत हैं तथा भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता भी हैं। उनकी माता श्रीमती नीलू साहू ग्राम हरदी की बेटी हैं और अपने परिवार के साथ बेटियों की शिक्षा एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान देती रही हैं।

नैना तीन बहनों में मंझली हैं। उनकी बड़ी बहन प्रीति साहू वर्तमान में भिलाई के एक नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत हैं, जबकि छोटी बहन कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रही हैं।

नैना की सफलता केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी भी है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के बल पर पहले ही प्रयास में नीट जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत का फल अवश्य मिलता है।

नैना साहू की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों तथा ग्रामवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...