जिला ब्यूरो रोशन नापित

*जैतपुर (शाहडोल)*
*20 जुलाई 2026
*शाहडोल। इसे कहते हैं कानून का इकबाल और अपराधियों के काल का साक्षात अवतार!* *शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के डोंगरी टोला में जिस माफिया साबिर खान के खौफ से ग्रामीण सहमे हुए थे, जिसके गुर्गे सीधे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे, उस पूरे अवैध साम्राज्य को जिला पुलिस अधीक्षक (SP) संजय कुमार अग्रवाल ने महज 24 घंटे के भीतर अपनी एक हुंकार से मिट्टी में मिला दिया है।*
*अवैध रेत उत्खनन और गुंडागर्दी की शिकायत जैसे ही पुलिस कप्तान के पास पहुंची, उन्होंने बिना एक पल गंवाए ऐसा चक्रव्यूह रचा कि माफिया को संभलने तक का मौका नहीं मिला। SP संजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त ‘क्रैक टीम’ ने डोंगरी टोला के अवैध ठिकाने पर काल बनकर छापा मारा और माफिया के गुर्गों को दुम दबाकर भागने पर मजबूर कर दिया।*
*कीचड़ और दलदल लांघकर खुद मोर्चे पर डटे रहे जांबाज अधिकारी*
*कार्रवाई की तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि SP संजय कुमार अग्रवाल की पुलिसिंग सिर्फ दफ्तरों तक सीमित नहीं है। उनकी प्रेरणा से जैतपुर पुलिस और खनिज विभाग की टीम भारी बारिश के बाद बने खतरनाक दलदल और कीचड़ को चीरते हुए नदियों के किनारे तक जा पहुंची। मौके से रेत का सीना चीरने वाली भारी-भरकम जेसीबी (JCB) मशीनों और विशालकाय डंपर/ट्रकों को धर-दबोचा गया। जो मशीनें कल तक अवैध लूट का जरिया थीं, आज वो एसपी साहब के कड़े पहरे में खड़ी हैं।*
*साबिर खान ने किया था जीना दूभर, एसपी संजय कुमार अग्रवाल बने ‘मसीहा’*
*स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि माफिया साबिर खान ने जैतपुर की जनता का जीना दूभर कर दिया था। प्राकृतिक संपदा की खुली लूट के साथ-साथ आम जनता की शांति छीन ली गई थी। लेकिन जैसे ही जिले की कमान संभाले जांबाज SP संजय कुमार अग्रवाल का हंटर चला, क्षेत्र में कानून की नई सुबह हो गई। जनता ने पुलिस कप्तान के इस बेहद आक्रामक और त्वरित एक्शन को देखकर उनका हृदय से आभार माना है।*
*👉कृतज्ञ जनता की आवाज: “हमें विश्वास ही नहीं हो रहा कि जिस माफिया के नाम से लोग डरते थे, उसे एसपी संजय कुमार अग्रवाल साहब ने 24 घंटे में घुटनों पर ला दिया। हम पूरे शाहडोल की तरफ से कप्तान साहब को सैल्यूट करते हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ उनकी यह ताबड़तोड़ सर्जिकल स्ट्राइक आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”*
*रेत माफियाओं को आखिरी चेतावनी: सुधर जाओ, वरना कुचल दिए जाओगे!*
*इस महा-कार्रवाई के जरिए SP संजय कुमार अग्रवाल ने पूरे शहडोल जिले के अपराधियों और माफियाओं को बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश दे दिया है—”यदि जनता को परेशान किया या कानून को हाथ में लिया, तो नेस्तनाबूद होना तय है।” इस ऐतिहासिक कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है और वे अपनी जान बचाने के लिए ठिकाने बदलते फिर रहे हैं। जैतपुर की जनता आज खुली हवा में सांस ले रही है और हर जुबान पर सिर्फ एक ही नाम है— शहडोल एसपी संजय कुमार अग्रवाल!*संभागीय ब्यूरो बिनोद राठौर कि खास रिपोर्ट


