चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश 20 से 21 नवंबर तक जिले में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना, आपदा से निपटने सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Date:

Share post:

 

सक्ती, 20 नवम्बर 2026/ बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 20 से 21 नवंबर 2026 के दौरान जिले के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त चेतावनी के अनुसार, दक्षिण एवं उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्रप्रदेश और यानम के तटों पर नेल्लोर एवं टुनी के बीच बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहने तथा इसके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। संभावित चक्रवाती तूफान के प्रभाव से उत्पन्न परिस्थितियों और संभावित नुकसान को न्यूनतम रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जल संसाधन विभाग एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, जिला सेनानी नगर सेना, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा है कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखें तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

      Related articles

      पुलिस आरक्षक भर्ती स्थगित करना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : माकपा

      7.54 लाख अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, बिना देरी नई परीक्षा तिथि घोषित करे सरकार : जसविंदर...

      (छ.ग.) जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा जिला स्तरीय आंदोलन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी देवी साहू जी...

      सक्ती।जिला सक्ती में छ.ग. जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा किया गया तीन दिवसीय आंदोलन गुरुवार को...

      ग्राम पंचायत सिंघरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की धूम, बलि-वामन प्रसंग, श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल

      मालखरौदा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)। दिनांक 21 नवंबर 2026। ग्राम पंचायत सिंघरा में 17 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक...

      सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि एक महत्वपूर्ण बैठक (मीटिंग) का आयोजन किया जा रहा है। सभी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य...

      *📢 आवश्यक सूचना: आउटसोर्स कर्मचारी मीटिंगसभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि एक महत्वपूर्ण बैठक (मीटिंग)...