जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक

Date:

Share post:

29 अपअप्रैल को आयोजित होगी चयन परीक्षा

कोरबा -: जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल 2023 को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। अभ्यर्थीगण 31 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर निःशुल्क भरे जा सकते हैं। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताया कि कोरबा जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2022-23 में कक्षा पांचवी में पूर्ण सत्र अध्ययनरत् व कक्षा तीसरी व चैथी पूर्ण शैक्षणिक वर्ष मान्यता प्राप्त विद्यालय से अध्ययन किए हुए विद्यार्थी चयन परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी को कोरबा जिला का वास्तविक निवासी होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी कोरबा जिले के लिए कक्षा छठवीं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2011 से 30 अप्रेल 2013 के मध्य होना चाहिए। एक अभ्यर्थी को केवल एक बार जेएनव्हीएसटी के लिए आवेदन करने की अनुमति है। विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...