जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रशासनिक अधिकारियों की गई नई पदस्थापना

Date:

Share post:

सुश्री रिचा सिंह को कटघोरा एवं सुश्री रूचि शार्दुल को पाली के एसडीएम का मिला दायित्व

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य आबंटित किया है। जिसके अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर सुश्री रिचा सिंह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटघोरा का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें अनुविभाग कटघोरा का भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974, सहायक सत्कार अधिकारी सहित समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाली के रूप में पदस्थ किया गया है। उन्हें अनुविभाग पाली का भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974, सहायक सत्कार अधिकारी सहित समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...