जिले में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का हुआ शुभारंभ

Date:

Share post:

महापौर प्रसाद और महिला आयोग सदस्य उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

कोरबा -: कोरबा जिले में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को महापौर राज किशोर प्रसाद और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय ने आज हरी झंडी दिखाकर विकासखंडों में प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया। यह रथ जिले के 60 जगह पर 15 दिवस तक जन जागरूकता का कार्य करेगी। इस रथ में एलईडी टीवी के माध्यम से महिलाओं से जुड़ी विषय पर पिक्चर, महिला आयोग की योजना, आवेदन प्रक्रिया, भ्रूण हत्या, कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा कानून आदि विषयों के बारे में बताया जाएगा। इस रथ में महिला आयोग के कार्याे से संबंधित विषय पर पम्पलेट वितरण एवं शिकायत पेटी भी रखा गया है। जिसमे महिलाएं अपने शिकायतों को प्रचार प्रसार के दौरान उस पेटी में डाल सकती है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से गजेंद्र देव सिंह जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, दया दास महंत जिला बाल संरक्षण अधिकारी, मनोज अग्रवाल परियोजना अधिकारी कटघोरा, संरक्षण अधिकारी घरेलू हिंसा (नवा बिहान ) रजनी मारिया, जिला समन्वयक अनिल देवांगन, शिव शर्मा,  ग्रामीण एवं शहरी परियोजना के समस्त पर्यवेक्षक, शखी वन स्टॉप के कार्यकर्ता, एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बांकीमोंगरा में चक्काजाम टला , रेलवे अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने की बैठक , दिया लिखित आश्वासन

कोरबा -: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 1 पुरेना – मढवाढोडा़ मार्ग 15 नंबर...

ग्राम सुराकछार बस्ती से कांवड़ यात्री शिवभक्तों का जत्था देवघर बाबाधाम के लिए रवाना

कोरबा/शुभ संकेत: ग्राम सुराकछार बस्ती से कांवरिया यात्री शिवभक्तों का जत्था गृहग्राम से रवाना हुए हैं। जो बिहार...

रायपुर : मुख्यमंत्री ने ग्राम पंड्रापाथ तहसील सन्ना को दी बड़ी सौगात

  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम पंड्रापाथ, विकास खंड बगीचा, तहसील सन्ना में आरचेरी अकादमी बनाने...

रायपुर : भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर: छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों का द्वार

मुख्यमंत्री श्री साय बोले – भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ार   रायपुर   मुख्यमंत्री श्री...
error: Content is protected !!