देश:-दक्षिण भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, यात्रा में लगेगा कम समय

Date:

Share post:

देश:-मैसूर से चेन्नई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में हरी झंडी दिखाएंगे। यह दक्षिण भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बेंगलुरु से चेन्नई के लिए शताब्दी एक्सप्रेस, बृंदावन एक्सप्रेस और चेन्नई मेल जैसी कई ट्रेनें हैं। हालांकि स्पीड और सुविधाओं के मामले में इस लाइन पर अपने आप में एक अनोखी ट्रेन होगी।

तीन घंटे में पूरा होगा चेन्नई से बेंगलुरु तक का सफर

रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। ट्रेन चेन्नई से बेंगलुरु का सफर सिर्फ 3 घंटों में पूरा करने की क्षमता रखती है। रेलवे ने बताया कि चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने वंदे भारत ट्रेन में इंटेलिजेंट ब्रेकिंग सिस्टम लगाया है, जिससे ट्रेन की स्पीड को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। रेलवे ने कहा कि इस ट्रेन के सभी कोच में आटोमेटिक दरवाजे, विजुअल इंफार्मेशन सिस्टम , वाई-फाई सिस्टम और आरामदायक सीट की सुविधाएं है।

बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और वंदे भारत ट्रेन का देंगे तोहफा

एक हजार से अधिक यात्री कर सकेंगे यात्रा

वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच हैं, जिसमें 1128 यात्री सवार हो सकते हैं। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन चेन्नई, बेंगलुरू और मैसूर के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन मैसूर से चेन्नई की 504 किमी के दूरी करीब 6 घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी। इस ट्रेन में सफर करने की कीमत शताब्दी से मंहगी रहेगी। वंदे भारत ट्रेन की एक और खासियत है। दरअसल, आमतौर पर ट्रेन का वजन 1400 से 1500 टन के बीच होता है, लेकिन इस ट्रेन का वजन करीब 850 टन ही है।

हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का भी करेंगे मोदी उद्घाटन

पीएम मोदी वंदे इस दौरान भारत ट्रेन के अलावा बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का भी उद्घाटन करेंगे। टर्मिनल-2 लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। बता दें कि हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को गार्डन सिटी आफ बेंगलुरु के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में डिजाइन किया गया है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...