पझरा नाला के उपचार से 21 हेक्टेयर बढ़ा सिचाई रकबा

Date:

Share post:

3 गाँवों के 110 किसान हुए लाभान्वित

मनरेगा से 2496 ग्रामीणों को मिला रोजगार

कोरबा -: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम सुराजी योजना के तहत नरवा विकास के कार्यों के सकारात्मक परिणाम जिले में लगातार दिखाई दे रहे हैं। जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत पझरा नाला में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की विभिन्न संरचनाओं के निर्माण कराने से 21 हेक्टेयर सिचाई रकबा बढ़ गया है जिससे 3 गांवों के 110 किसानों को सिंचाई सुविधा मिल रही है. किसान अब धान की फसल के साथ ही अरहर दाल और सब्जी उत्पादन कर रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
पझरा नाला ग्राम पंचायत राल के के ग्राम डोकरीखार से निकलकर डोंगरी, मोहनपुर होते हुए जवाली की ओर बहता है। य़ह प्राचीन नाला है जो कि तीन ग्राम पंचायतों में करीब 4.26 किलोमीटर लंबा है। इस नाले में पहले आठ-नौ महीने ही पानी रहता था गर्मी के दिनों में पानी सूख जाता था जिससे गर्मियों में नाले के समीप किसान चाह कर भी दूसरी फसल नहीं ले पाते थे। मई – जून के महीनों में पानी का संकट ज्यादा गहरा जाता था। मवेशियों को तक पानी मिलना मुश्किल होता था. इस समस्या के समाधान के लिए नरवा उपचार और नरवा विकास के विभिन्न कार्य कराए गए।
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत पझरा नाला में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न संरचनाएं जैसे डबरी निर्माण, चेक डैम, गली प्लग आदि जल संरचनाओं का निर्माण किया गया जिससे अब नाले में साल भर पानी भरा रहता है। नाले में जल संरचनाओं के निर्माण से जहाँ एक ओर इस क्षेत्र का जल स्तर बढ़ा है वहीं दूसरी ओर मनरेगा से कराये निर्माण कार्यों से 2496 ग्रामीणों को मिला है। ग्रामीणों को गांव मे ही रोजगार मिलने से ग्रामीण खुश हैं। नाले में वर्ष भर पानी रहने से 3 गांवों के 110 किसानों को सिंचाई सुविधा मिल रही है, जिससे उनका फसल उत्पादन बढ़ गया है। किसान अब धान के साथ ही अरहर, सब्जी का उत्पादन भी करने लगे हैं जिससे किसानों की वार्षिक आमदनी बढ़ी है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। ग्राम पंचायत राल के सरपंच रामकुमार कंवर का कहना है कि ग्राम विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा विकास योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत परम्परागत जल स्रोतों का संरक्षण और विकास किया जा रहा है जिसका लाभ किसानों की आर्थिक मजबूती के रूप में मिल रहा हैं। इसके साथ ही सभी को पानी की सुविधा मिल रहीं हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...