पर्यावरण दिवस पर जैतहरी वन विभाग ने किया वृहद वृक्षारोपण, रेंजर-डिप्टी रेंजर ने दिया संरक्षण का संदेश*

Date:

Share post:

*पर्यावरण दिवस पर जैतहरी वन विभाग ने किया वृहद वृक्षारोपण, रेंजर-डिप्टी रेंजर ने दिया संरक्षण का संदेश*

*जैतहरी, 5 जून 2026।* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जैतहरी वन परिक्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रेंजर विवेक मिश्रा एवं डिप्टी रेंजर संतोष श्रीवास्तव ने किया।

वन विभाग के समस्त कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से परिक्षेत्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में आम, नीम, पीपल, बरगद, करंज सहित 150 से अधिक छायादार व फलदार पौधे रोपे।

इस अवसर पर रेंजर विवेक मिश्रा ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल वृक्षारोपण कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोपे गए पौधों का संरक्षण और देखभाल करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि हर नागरिक एक पेड़ लगाकर उसे बचाने का संकल्प ले, तो जैतहरी को हरा-भरा बनाने का सपना पूरा हो सकता है।”

डिप्टी रेंजर संतोष श्रीवास्तव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मानसून का समय वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। सभी ग्रामवासी अपने घर, खेत और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वन विभाग का सहयोग करें।

कार्यक्रम में वनरक्षक, वनपाल एवं अन्य मैदानी अमले ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। विभाग द्वारा रोपे गए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड लगाने व नियमित सिंचाई की व्यवस्था भी की गई है।

Related articles

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई...

  रायपुर। प्रदेश स्तरीय जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रायपुर स्थित विमतारा...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना सुशासन तिहार के...

  सक्ती 6 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के...

इंसानों को नहीं जंगली जानवरों की चिंता,छीरापटपर मे एक्सीडेंट से घायल मादा जंगली सूअर की मौत,मृत्यु के 15 घंटा बाद हो सका दाह संस्कार*

अनूपपुर06 जून//शासकीय पदो में आने बाद इंसान इतना व्यस्त हो जा रहा है कि विभिन्न तरह की घटनाओं...

जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, युवाओं की आवाज़ बनी बड़ी बहस

  नई दिल्ली, 6 जून 2026। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा बड़ा...