शादी का झांसा देकर नाबालिक से बलात्कार करने वाले आरोपी प्रिंयासू जायसवाल की जमानत निरस्त

Date:

Share post:

अनुपपुर शादी का झांसा देकर नाबालिक से बलात्कार करने वाले आरोपी प्रिंयासू जायसवाल की जमानत निरस्त
लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि आरोपी प्रिंयासू जायसवाल पिता कैजू उर्फ कंजू जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चाका थाना व तहसील केातमा जिला अनूपपुर ने फोन के माध्यम से अभियोक्त्री से जान पहचान कर उसे अपने घर बुलाकर शादी करने का कहकर अभियोक्त्री के साथ शारीरिक संबंध बनाया और आष्वासन देकर कई बार गलत काम किया। अभियोक्त्री जब 02 माह की गर्भवती हो गयी तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया ।
जिससे व्यथित होकर अभियोक्त्री ने थाना कोतमा में लिखित षिकायत की। उक्त अपराध के संबंध में थाना कोतमा में प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध क्रमांक 178/2026 अंतर्गत धारा धारा 64(1), 64(2)(ड) बी.एन.एस.2023, धारा 3(2)(5) एस.सी.एस.टी. एक्ट एवं धारा 5(स्),(6) पाॅक्सो एक्ट में पंजीकृत किया गया और आरेापी को दिनांक 14.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी की ओर से माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री कृष्णा डागलिया के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर सुनवाई करते हुए और शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए माननीय न्यायालय ने बलात्कार के आरोपी प्रियांषू जायसवाल की जमानत आवेदन को निरस्त कर दिया गया। आरोपी वर्तमान में जिला जेल अनूपपुर निरुद्ध है।

Related articles

*”धरती गई पटरियों के नाम, पुनर्वास अब भी इंतज़ार के धाम”*

*"धरती गई पटरियों के नाम, पुनर्वास अब भी इंतज़ार के धाम"* *अनूपपुर/भोपाल।* मध्यप्रदेश में विकास परियोजनाओं के नाम...

अनूपपुर जिले के जैतहरी और आस-पास के वन क्षेत्रों में हाथियों का आना-जाना पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गया है। वन विभाग के...

अनूपपुर जिले के जैतहरी और आस-पास के वन क्षेत्रों में हाथियों का आना-जाना पिछले कुछ समय से काफी...

06 जून से 09 जून तक होगा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन, प्रवेश पत्र जारी।…

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-रायपुर -छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

सेंदुरस, मालखरौदा थाना क्षेत्र, जिला सक्ती। मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेंदुरस में अज्ञात...