विधानसभा में गूंजा पुष्पराजगढ़ का मुद्दा, विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने किसानों के हित में रखीं महत्वपूर्ण मांगें*

Date:

Share post:

से

*भोपाल/पुष्पराजगढ़। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने खाद, बीज और कृषि व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसान आज भारी परेशानियों का सामना कर रहा है।*

*विधायक श्री मार्को जी ने सदन में कहा कि किसानों को समय पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जबकि खुले बाजार में अधिक कीमत पर खाद आसानी से मिल रही है। उन्होंने एनपीके खाद की कीमतों में हुई भारी वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने एक वर्ष में किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। साथ ही उन्होंने वर्ष 2023 में किसानों से किए गए धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने के वादे की भी याद दिलाई और पूछा कि सरकार ने अपना वादा क्यों नहीं निभाया।*

*इसके साथ ही विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मृदा परीक्षण केंद्र (Soil Testing Centre) स्थापित करने तथा स्थायी खाद एवं बीज क्रय-वितरण केंद्र खोलने की मांग भी सदन में रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को मृदा परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उचित फसल प्रबंधन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं खाद एवं बीज के लिए किसानों को दूर-दराज के क्षेत्रों में भटकना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों होता है।*

*उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को उनके क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और मृदा परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कृषि उत्पादन बढ़े, लागत कम हो और किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन मिल सकें।*

*विधानसभा में विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी द्वारा उठाए गए इन मुद्दों को क्षेत्र के किसानों की आवाज़ माना जा रहा है। किसानों और क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर पुष्पराजगढ़ के किसानों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।*

*https://www.facebook.com/share/v/1B8QQ5hEWj/*

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...