पूजा के गंगाजल में क्यों डालते हैं तुलसी के पत्ते क्या आप जानते हैं।

Date:

Share post:

तुलसी के पत्ते के कई फायदे हैं, यह इम्यून मजबूत करता है, बालों के लिए, सर्दी-जुकाम में फायदेमंद होता है तो वहीं इसका धार्मिक महत्व है, तुलसीदल के बिना चरणामृत अधूरा है, क्या आप जानते हैं पूजा के गंगाजल में क्यों डालते हैं तुलसी के पत्ते हर घर के आँगन में पाया जाने वाला तुलसी का पौधा सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है. तुलसी में बहुत से औषधीय गुण पाये जाते है तुलसी के सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है.

तुलसी पत्ते के फायदे
तुलसी स्किन इंफेक्शनदूर करता है. तुलसी त्वचा के दागधब्बों और मुंहासों को दूर करने में मदद करती है.सर्दियों में तुलसी के पत्तों का काढ़ा या चाय बनाकर पीने से कई बीमारियों के संक्रमण और जैसी समस्याएं दूर होती है.

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां पर मां लक्ष्मी के साथसाथ भगवान विष्णु की असीम कृपा बनी रहती है.

तुलसी पत्ता है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर में होने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है, जिससे व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ तरक्की का रास्ता खुलता है. इसी कारण रोजाना तुलसी के पौधे का पूजन करना शुभ माना जाता है.

तुलसी के पानी का फायदा
एक तांबे या पीतल के लोटे में जल में तुलसी की कुछ पत्तियां डाल दें. ऐसा करने से जल पवित्र और शुद्ध बन जाता है. इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रातभर तुलसी को पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद सुबह के समय इस शुद्ध जल को पूरे घर के हर एक कोने, पूजा घर आदि में छिड़क दें ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी.

तुलसी के पत्ते के फायदे
भगवान विष्णु के स्वरूप श्रीकृष्ण को भी तुलसी अति प्रिय है. ऐसे में एक तांबा या फिर पीतल के लोटे में थोड़े से जल के साथ तुलसी डाल दें. तुलसी दल को चरणामृत में जरूर डालते हैं.

तुलसी से मजबूत इम्यून
जिंक और विटामिन से भरपूर तुलसी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है शरीर को संक्रमण से बचाता है. एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण से मौजूद तुलसी हमारे शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र तो मजबूत करके शरीर में बिमारियों से बचाव करती है. तुलसी के पत्तों की चाय पीने से जुकाम खासी गायब हो जाता है.

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...