पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ

Date:

Share post:

कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई शपथ

कोरबा -: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को सभी  अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना शपथ ली। राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने सहित हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, खनिज अधिकारी प्रमोद नायक, डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे सहित जिला कार्यलय के विभिन्न विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की जयन्ती 20 अगस्त को हर वर्ष सद्भावना दिवस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय प्रमुख द्वारा शपथ दिलाई जाती है। चूंकि इस बार 20 अगस्त को  रविवार का अवकाश होने के कारण सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...