प्रजापति समाज का संभागीय स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ 
जंहा आज के परिवेश में शिक्षा ही सर्वोपरि है फिर भी समाज पर भिन्न-भिन्न प्रकार की कुरीतियों को देख कर शिक्षा दिन ब दिन पिछड़ती ही जाती दिखाई दे रही है जो कि एक गम्भीर विषय बनता जा रहा हैं जिसको ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश शासन शिक्षा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर होनहार बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए मध्य प्रदेश शासन के द्वारा न-न प्रकार के पुरूस्कारों का क्रियान्वयन कर बच्चों का मनोबल बढ़ाती है जिससे हमारा भारत देश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे की ओर बढ़ता रहे जिससे बच्चों का हर्ष उल्लास पढ़ाई के दिशा में निरंतर निर्विरोध चलता रहे जिससे हमारा भारत देश शिक्षा के आधार पर निरंतर नए उपलब्धियां पर पहुंचता रहे उसी तर्ज पर अपने समाज का उत्थान करने के लिए बीड़ा उठाने वाले शहडोल संभाग का प्रजापति समाज अपने समाज के बच्चों का उत्साह वर्धन कर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए लगभग 8 वर्षों से निरंतर उत्साहवर्धन करते चले आ रहा हैं हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी प्रजापति समाज के द्वारा दिनांक 07/06/2026 को सर लगन पैलेस अनूपपुर में प्रजापति समाज के होनहार बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया अध्यक्ष श्री सुखलाल प्रजापति के साथ-साथ प्रजापति समाज के जिम्मेदार कर्मठ अति संवेदनशील पदाधिकारी के सहयोग से और प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम समापन कराया गया सफलतापूर्वक ।


