अनूपपुर बस स्टैंड में मिले अज्ञात नवजात शिशु की पहचान न होने पर पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार,पुलिस खोज रही अज्ञात महिला एवं अन्य आरोपियों को*

Date:

Share post:

*अनूपपुर बस स्टैंड में मिले अज्ञात नवजात शिशु की पहचान न होने पर पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार,पुलिस खोज रही अज्ञात महिला एवं अन्य आरोपियों को*

अनूपपुर/07 जून//शनिवार की शाम अनूपपुर नगर के बस स्टैंड में स्थित सुलभ कांप्लेक्स में एक अज्ञात तत्काल का पैदा हुआ नवजात शिशु बालक मृत स्थिति होने पर पुलिस ने बरामद किया जिसकी विभिन्न माध्यमों से खोज बीन किए जाने पर अज्ञात महिला एवं अन्य आरोपियों की जानकारी नहीं मिल सकी,रविवार की दोपहर अज्ञात नवजात शिशु के शव का पी,एम,कराने बाद पुलिस ने पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सोननदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम में दफनाकर अंतिम संस्कार कराया साथ ही जन्म देने वाली अज्ञात महिला एवं अन्य आरोपियों की विभिन्न माध्यमों से निरंतर खोजबीन की जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम कोतवाली पुलिस अनूपपुर को सूचना मिली कि अनूपपुर नगर के बस स्टैंड में स्थित सुलभ कांप्लेक्स के शौचालय में एक नवजात शिशु मृत स्थिति में है पर सहा,उप निरीक्षक महिपाल प्रजापति पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात नवजात शिशु बालक के शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय के शव परीक्षण कक्ष के फ्रीजर में सुरक्षित रखाते हुए अज्ञात महिला एवं अन्य आरोपियों की विभिन्न माध्यमों से खोजबीन कर रही है इस बीच रविवार की दोपहर पुलिस के द्वारा नवजात शिशु बालक के शव का ड्यूटी डॉक्टर संजय सिंह से शव परीक्षण करवा कर नगरपालिका अनूपपुर के उपयंत्री बृजेश पांडेय,स्वच्छता निरीक्षक बृजेश मिश्रा के सौजन्य से जेसीबी से सोननदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम में कोतवाली थाना अनूपपुर के आरक्षक अमित यादव,पुलिस सहायता केंद्र जिला चिकित्सालय अनूपपुर के आरक्षक आशीष तिवारी,अनूपपुर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल,महेश प्रसाद रौतेल,गोपाल प्रसाद राठौर की उपस्थिति में मृत नवजात शिशु के शव को कफन से ढक कर फूल,अगरबत्ती अर्पित करते हुए सामाजिक रीति रिवाज अनुसार अंतिम संस्कार किया ।
पुलिस अज्ञात आरोपियों की विभिन्न माध्यमों से खोजबीन करते हुए आम जनों से इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस को तत्काल दिए जाने की बात कही है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...