बालकों के समस्याओं के निदान हेतु बेंच की प्रस्तावित बैठक की तैयारी के संबंध में जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित

Date:

Share post:

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैठक के आयोजन हेतु आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोरबा -: बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली  द्वारा आकांक्षी जिला कोरबा में आगामी 20 जून 2023 को जिला पंचायत के सभागार में बालकों के विषयों संबंधित बेंच की बैठक का आयोजन किया जा रहा हैै। जिसमें आयोग की टीम द्वारा जिले में बाल संरक्षण से संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी हेतु अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पाटले ने प्रस्तावित बेंच की बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए आकांक्षी जिला कोरबा अंतर्गत चिन्हांकित आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी-उपरोड़ा व कोरबा हेतु विशेष रूप से जनजागरूकता व प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। पूर्व मे दिये गये निर्देशो के तहत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा प्रेषित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में बैठक के पूर्व उपलब्ध कराने के लिए कहा।
पाटले ने सम्बंधित विभागों द्वारा संचालित शालाओं, हॉस्टल, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों में उक्त सुनवाई की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाने के निर्देश दिए। उन्होने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैठक के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा। अपर कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियो को आयोजन के संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में वृहद प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए जिससे बाल अधिकारों के हनन से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा सके। पाटले ने आकांक्षी जिला कोरबा के आकांक्षी ब्लॉक कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्रो में विशेषकर इस बैठक के संदर्भ में जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि जो अभिभावक राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम के सम्मुख बालकों के समस्याओं के निदान हेतु शिकायते रखना चाहते है वे 20 जून  को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बेंच के सामने अपनी शिकायतें रख सकते है। पाटले ने उक्त दिवस को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में  महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, बैंक सहित अन्य विभिन्न विभागों को स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने के लिए कहा। इस हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला  महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्यों, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों, चाइल्ड लाइन, बाल देखरेख संस्था, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...