बिलासपुर:-आने वाले समय में अरपा का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा-अमर अग्रवाल

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-आने वाले समय में अरपा का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा। अरपा में अवैध उत्खनन कर उसे कुंआ बना दिया गया है। लोग डूब रहे है। सेंदरी में तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई और मौत के जिम्मेदार लोग खुले आम घूम रहे है, जिन्हें हत्या के आरोप में जेल में होना चाहिए। यह बात प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आज यहां कहीं। दक्षिण मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा.बिलासपुर की जनता ठगा सा महसूस कर रही है। जनप्रतिनिधि ने विकास की ओर ध्यान नहीं दिया।

यह सबके लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि, शहर में चारो ओर भय का वातावरण है, लोगो की जमीन कब दूसरे के नाम पर हो जायेगी। किसी को पता नहीं चल पाता। मेरी जमीन ही मेरे नाम पर नहीं है। यह उन्हें बाद में पता चलता है। विगत साढ़़े चार वर्षो के कार्यकाल में यही सब कुछ हुआ है। लोगों ने आत्महत्या कर ली नामजद पत्र छोड गये। लेकिन भू माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। एक महिला ने मुझे बताया कि, उसके पुत्र की हत्या कर दी गई, लेकिन उसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया और रिपोर्ट नहीं लिखी गई। नामजद रिर्पोट के बाद भी कांग्रेस नेताओं के संरक्षण की वजह से कोई कार्यवाही नहीं हुई। सरेआम फायरिंग हो जाती है, फिर भी कोई कार्यवाही नहीं होती। पूरे शहर में भय का वातावरण है। लोग रात में घरों से निकलने में डरते है। मेरे कार्यकाल के दौरान इस प्रकार की वारदात करने किसी की हिम्मत नहीं होती थी। काननू व्यवस्था पूरी तरह लचर है। सरेआम माफियागिरी गुंडागर्दी से जनता त्रस्त है।

उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं से कहा… चुनाव नजदीक है आप सभी कार्यकर्ता जी जान से चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। आप सभी बूथ स्तर पर अधिक से अधिक समय दान करें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करते हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने सभी को दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। उक्त कार्यक्रम में रामदेव कुमावत, जुगल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमरजीत दुआ, किशोर राय, आर विभा राव, महेश चंद्रिकापुरे, धीरेंद्र केसरवानी, मुर्तजा वनक, मकबूल अली, बेनी गुप्ता, अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, किरण सिंह, शंकर कछवाहा, उमाशंकर जायसवाल मंच पर उपस्थित रहे। इसके अलावा मोर्चा प्रकोष्ठ से मोनू रजक, शोभा कश्यप मनोज कश्यप, प्रशांत कश्यप, जितेन्द्र अंचल, सचिन राव, आदि भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमित तिवारी ने एवं आभार प्रदर्शन मनीष अग्रवाल ने किया। स्वागत भाषण जुगल अग्रवाल ने किया।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में किया सम्मान
आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं का सम्मान माननीय अमर अग्रवाल जी के द्वारा किया गया।

भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन त्रिवेणी हाल व्यापार विहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नए कार्यकर्ताओं का श्री अमर अग्रवाल के द्वारा मफलर पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया गया, जिसमे पुराना वार्ड 19 संजय गांधी नगर से फियोना नायक, ज्योति सेन, संध्या डेहरिया, वैजयंती माला, अहिल्या विश्वकर्मा, लता काशी रीना मेहरा, आरती श्रीवास, मयंक रामटेके, शकुन रजक, कमला जोहरे, सोनू चौधरी, वार्ड 15 से भूपेंद्र देवांगन, सोनू पटेल, गोविंदा पटेल, कन्हैया पटेल, सचिन केवट, नारायण साहू, दिनेश गोस्वामी, दिलीप वमार्, वार्ड 22 आजाद नगर से संतोषी कौशिक, दुर्गा कौशिक, सीमा कौशिक, मानसी कौशिक, बिंदिया महंत, सरिता कौशिक, शिव कुमारी केवट, सरिता कौशिक, शर्मिला कौशिक, पुष्पा कौशिक, शकुन कौशिक, देविका रजक, मनसा देवी, रामेश्वरी कौशिक, सृष्टि कौशिक, ताज बाई साहू, प्राची कौशिक, मीना विश्वकर्मा, रुकमणी राजपूत, वार्ड नंबर 21 से निराला नगर से सुषमा राजपूत, सुनीता यादव, सेवती धु्रव, सरस्वती कश्यप, बरखा राजपूत, वार्ड नंबर 12 मदर टेरेसा से सूरज जोगी, रितेश कारे, सूरज कोसले, प्रफुल्ल डेहरिया, मनीष सूर्या, आदित्य बंजारे, संदीप लहरे, जितेंद्र राज, अरविंद सिंह, मनीष कारे, सनी पैकरा, दीपक कश्यप, नारायण साहू, दिनेश गोस्वामी, दिलीप वर्मा आदि नए कार्यकर्ताओ का भाजपा प्रवेश कराया गया।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...