बिलासपुर:-नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता संदेश

Date:

Share post:


शुभ संकेत/बिलासपुर:-शहर के स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला एवं पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को निर्वाचन में निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया। जिले में आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक स्तर पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में हाई स्कूल मोपका के छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मोपका चौक एवं मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया गया। शासकीय हाई स्कूल लिंगियाडीह के बच्चों ने भी लिंगियाडीह गांव के नुक्कड़ों में जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिये जागरूक किया। मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र, पीएनएस महाविद्यालय एवं एसबीटी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बृहस्पति बाजार में मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई एवं मानव श्रृंखला बनाकर मताधिकार का उपयोग करने का महत्व बताया। शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर बनाकर लोगों से मतदान करने की अपील की।

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...