बिलासपुर : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत आवेदन 15 जुलाई तक

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस योजना के तहत शिक्षित युवक-युवतियों को विनिर्माण उद्यम हेतु रू. 25 लाख, सेवा हेतु रू. 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु रू. 2 लाख का ऋण बैंकों के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के पुरूष आवेदक की आयु आवेदन दिनांक को 18 से 35 वर्ष के मध्य तथा शेष वर्ग हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदक की वार्षिक आय रू. 3 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक निर्धारित आवेदन पत्र निःशुल्क जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल से प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपए तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपए तक एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के आवेदकों को 25 प्रतिशत अधिकतम रू. 1.50 लाख तक के मार्जिन मनी अनुदान की पात्रता होगी। इस हेतु आवेदन पत्र 15 जुलाई तक मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक श्री सुनील पाण्डेय मो. नं. 7898609895 एवं श्री नरेंद्र साहू मो. नं. 8319989622 और कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07752-250082 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...