बिलासपुर:-हवाई सेवा संघर्ष समिति के आव्हान पर आज बंद रहेगा बिलासपुर, सभी वर्गों और व्यापारिक संगठनों का मिला समर्थन

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-बिलासपुर की जनता के लिए देश के अधिकाधिक शहरों से कनेक्टिविटी वाली विमान सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हवाई सेवा संघर्ष समिति ने आज शुक्रवार 7 अप्रैल को बिलासपुर बंद का आह्वान किया है। हवाई सेवा समिति के इस आह्वान को शहर के सभी सामाजिक व्यापारिक संगठनों और तमाम वर्गों ने अपना स्वस्फूर्त समर्थन दिया है।

इस व्यापक समर्थन को देखते हुए यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि हवाई सेवा संघर्ष समिति के आज के बंद को जबरदस्त सफलता मिल रही है। व्यापारी संगठनों के समर्थन को देखते हुए आज बंद के पक्ष में शनिचरी, तिफरा सब्जी मंडी, बृहस्पति बाजार बुधवारी बाजार गोल बाजार सदर बाजार मुंगेली नाका, मंगला चौक सरकंडा और तेलीपारा तथा पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगै। बिलासपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति के प्रयासों से चकरभाठा से शुरू हुई विमान सेवा को और अधिक सुविधाजनक तथा अनेक शहरों से संपर्क वाली सेवा बनाने की जगह उड्डयन विभाग तथा उसके कर्ता-धर्ताओं के द्वारा तरह-तरह के अडंगे लगाए जा रहे हैं।

कभी रायपुर की तुलना में बिलासपुर से दिल्ली का किराया दोगुना कर दिया जा रहा है। तो कभी यहां आने वाली और यहां से जाने वाली फ्लाइट को एकाएक रद्द अथवा डायवर्ट कर दिया जाता है। इससे बिलासपुर के लोगों में व्याप्त आक्रोश को स्वर देने के लिए हवाई सेवा संघर्ष समिति के द्वारा आज इस बंद का आह्वान किया है। सर्वश्री विजय वर्मा, महेश दुबे टाटा, देवेंद्र सिंह, बद्री यादव, राजेंद्र शुक्ला सुधांशु मिश्रा, सुदीत श्रीवास्तव मनीष अग्रवाल अनिल गुलहरे और समीर अहमद समेत अनेक सामाजिक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा बंद को सफल बनाने के लिए शहर के सभी लोगों वर्गों से आव्हान किया है।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...