बिलासपुर:-4 दिन से घायल होकर पड़ी गौ माता….कहां हैं गौ सेवक..? और कहां है पशु चिकित्सा विभाग..?

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-स्मार्ट सिटी रोड के पास स्थित शारदा मंदिर के सामने सड़क पर 4 दिनों से बुरी तरह घायल अवस्था में एक गाय पड़ी हुई है। किसी बड़ी गाड़ी की चोट लगने से शायद इस गाय की कोई हड्डी टूट गई है। जिसके कारण वह उठने बैठने में भी लाचार है। लेकिन उसके बाद से बिना किसी इलाज पानी के यह गाय शारदा मंदिर के सामने मरणासन्न पड़ी हुई है।

बिलासपुर में “गाय हमारी माता है” का नारा लगाने वालों की संख्या हजारों में होगी। लेकिन शहर में घूम रहे मवेशियों की तरह इस मरणासन्न में पड़ी गाय का इलाज पानी और देखरेख करने वाला कोई नहीं है। यही हाल रहा तो तीन-चार दिनों में उसकी दुखद मौत हो सकती है।

बिलासपुर में कहने को तो बहुत बड़ा पशुपालन विभाग है। लेकिन इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अधिकारियों के घर के कुत्तों की देखरेख में व्यस्त रहते हैं। इसलिए उनसे ऐसी कोई उम्मीद करना बेकार है। गौ माता की सेवा करने के इच्छुक व्यक्ति स्मार्ट सिटी रोड शारदा मंदिर के पास जाकर मरणासन्न पड़ी इस गाय की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...