ब्रेकिंग न्यूज:-गौरेला पेंड्रा मरवाही में छोटा मालवाहक पलटा, सवार 20 श्रद्धालु हुए घायल

Date:

Share post:

शुभ संकेत/गौरेला पेंड्रा मरवाही:-गौरेला पेंड्रा मरवाही में गुरुवार को छोटा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 20 लोग घायल हुए। 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है‌। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु अमरकंटक से नर्मदा दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे। ये सभी मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने अमरकंटक गए थे। श्रद्धालुओं से भरा छोटा मालवाहक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में इसमें सवार 20 लोगों को चोटें आई है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं।

गौरेला थाना क्षेत्र का मामला:– पूरा मामला गोरेला थाना क्षेत्र का है। अमरकंटक गौरेला मुख्यमार्ग पर स्थित चुक्तिपानी गांव में ये हादसा हुआ। अमरकंटक से नर्मदा दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। ये सभी अनूपपुर जिले के भेलवा गांव के रहने वाले हैं। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन तेज रफ्तार से आ रही थी। रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। पिकअप वाहन चुक्तिपानी गांव के पास अंतिम घाट पर पलट गया, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है‌।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल: हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। ये सभी मुंडन कार्यक्रम के लिए अमरकंटक गए थे। हादसे के बाद सभी को 112 और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद चिकित्सकों के 6 लोगों को गंभीर चोट लगने की जानकारी दी।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...