भूपेश का दावा..मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही होगा

Date:

Share post:

शुभ संकेत/रायपुर:-विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच ही मुकाबला होगा। तीसरे फ्रंट की कोई गुंजाइश यहां नहीं हैं। भले ही पिछली बार बसपा व जकांछ के गठबंधन ने सात सीट जीत ली थी तब भाजपा ने उन्हे मदद पहुंचायी थी लेकिन अब काफी कुछ बदल चुका है। भाजपा खुद पन्द्रह सीट पर सिमट गई थी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के भारत राष्ट्र समिति में विलय की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे का कोई असर नहीं होने वाला है। राजधानी में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ऐसे राज्य हैं, जहां राष्ट्रीय दलों की सीधी टक्कर होती है। बहुत लोगों ने कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने जोगी कांग्रेस की पूरी मदद की, जिसमें जोगी कांग्रेस और बसपा ने मिलकर सात सीट पर जीत दर्ज की। लेकिन उपचुनाव में उनकी ताकत और कम हो गई।

दरसअल, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से अब तक हुए विधानसभा चुनाव में तीसरे फ्रंट की ओर से पूरी ताकत लगाने के बाद भी सात प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिले। पहली बार 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के आलावा जकांछ पांच सीट जीतने में सफल हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद जकांछ कमजोर हुई है और उसके विधायक और वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर चले गए हैं। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी का पड़ोसी राज्यों में विस्तार कर रहे हैं, तो जकांछ के अध्यक्ष अमित जोगी उनकी पार्टी में विलय करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...