मनरेगा पर आर-पार की लड़ाई: 05 जनवरी से कांग्रेस का देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’*

Date:

Share post:

मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। *05 जनवरी से देशभर में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’* शुरू होगा। यह निर्णय कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष *मल्लिकार्जुन खरगे जी* ने की। बैठक में सोनिया गांधी जी, लोकसभा में विपक्ष के नेता *राहुल गांधी जी* , तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

*खरगे जी का सीधा आरोप*:
_खरगे जी ने कहा, मोदी सरकार को गरीबों की नहीं, सिर्फ अपने अमीर दोस्तों की चिंता है_। उन्होंने साफ कहा कि *मनरेगा कोई योजना नहीं, संविधान से मिला काम का अधिकार है*, और कांग्रेस इसकी हर कीमत पर रक्षा करेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि नए *प्रावधानों से केंद्र का हिस्सा 90% से घटाकर 60%* कर दिया गया है, जबकि *राज्यों पर बोझ 40%* तक बढ़ा दिया गया, जिससे राज्यों की कमर टूटेगी और विकास रुकेगा। महात्मा गांधी का नाम हटाना राष्ट्रपिता का अपमान है।

*राहुल गांधी जी का वार:*
राहुल गांधी ने कहा, _देश में ‘वन मैन शो’ चल रहा है_। मनरेगा पर हमला सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से हुआ, *ना मंत्री से चर्चा, ना कैबिनेट से*।
उन्होंने चेताया कि मनरेगा खत्म करने से *दलित, आदिवासी, ओबीसी, गरीब और अल्पसंख्यक* सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। यह *संघीय ढांचे पर हमला* और पैसा–सत्ता का केन्द्रीकरण है। अधिकार आधारित ढांचा टूटा तो *ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी* और लाभ चंद पूंजीपतियों को मिलेगा।

*कांग्रेस का संकल्प*:

– 05 जनवरी से देशव्यापी आंदोलन

– मनरेगा के काम, मजदूरी और समय पर भुगतान के अधिकार की रक्षा

– ग्राम सभा और मांग-आधारित रोजगार को बचाना

– मजदूर के अधिकार को खैरात में बदलने की साजिश का लोकतांत्रिक विरोध

– गांव-गांव आवाज बुलंद

कांग्रेस का साफ संदेश है, *मनरेगा बचेगा, गरीब का हक बचेगा।*

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...