12 फरवरी के हड़ताल को सफल बनाने संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू की कार्यकारिणी में बनी रणनीति।

Date:

Share post:

जैतहरी विगत दिवस संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू की कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय जैतहरी में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता कामरेड जुगुल किशोर राठौर ने किया। बैठक में महासचिव कामरेड सहसराम चौधरी ने रिपोर्ट रखते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश में श्रम संहिता लागू करके मजदूरों को गुलाम बनाने की योजना बनाई है। जिन कानूनों को बनवाने में हमारे देश के मजदूर अनगिनत कुर्बानी देकर के बनवाया उसे मोदी सरकार ने अपने कार्पोरेट मित्रों को मालामाल करने के उद्देश्य से एक झटके में खतम कर दिया, जिसका विरोध समूचे भारत के श्रमिक संगठन के द्वारा किया जा रहा है किन्तु सरकार माननें के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि संयुक्त श्रमिक मोर्चा ने 12 फरवरी 2026 को आल इंडिया स्ट्राइक किये जाने का आव्हान किया है जिसके समर्थन में हमारे संगठन को व्यापक तैयारी करने की जरूरत है।
सहस राम ने कहा कि मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी में श्रमिकों की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है उन्होंने कहा कि जिन नियमों को हमारे युनियन के साथी अनगिनत कुर्बानी देकर लागू करवाया था उसे धीरे धीरे खतम किया जा रहा है।
उन्होंने श्रमिक श्रवण कुमार रैदास के मृत्यु का हवाला देते हुए कहा कि श्रमिकों के सुरक्षा के मामले मे प्रबंधन गम्भीर नहीं है जबकि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है कि घर से कार्यस्थल एवं कार्यस्थल से घर तक आवागमन भी कार्य की दायरा में रहेगा लेकिन कितनों श्रमिक का आवागमन में निधन हो गया किन्तु प्रबंधन उसके परिवार वालों को किसी प्रकार का कोई सहायता नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के बाहर के मजदूर एवं स्थानीय मजदूरों के वेतन एवं सुविधाओं में भेदभाव किया जा रहा है और कम्पनी प्रबंधन जिला प्रशासन और श्रम विभाग के साथ सांठगांठ एवं मिली भगत करके श्रम कानून एवं पुनर्वास नीति का खुला उलंघन कर रहा है। महासचिव के रिपोर्ट पर विचार विमर्श करने उपरांत 12 फरवरी के स्ट्राइक को सफल बनाने रणनीति बनाई गई। बैठक में सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड रामू यादव, मध्यप्रदेश किसान के जिला अध्यक्ष कामरेड दलवीर केवट एवं महासचिव कामरेड ओमप्रकाश राठौर मौजूद रहे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...