मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतगणना स्थल का कराया जाएगा अवलोकन

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 20 रामपुर, विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा, विधानसभा क्रमांक-22 कटघोरा एवं विधानसभा क्रमांक-23 पाली-तानाखार के लिए ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखे जाने हेतु  स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण केन्द्र, मतगणना स्थल के रूप में आई.टी. कॉलेज कोरबा के ब्लॉक सी एवं डी को चिन्हांकित किया गया है। विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु चिन्हांकित उक्त भवन का अवलोकन/परीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सक्षम अधिकारी के उपस्थिति में 8 सितम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आईटी कॉलेज झगरहा में उपस्थित होने का अपील किया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...