रायगढ़: इस्पात प्लांट में भीषण हादसा, फर्नेस ब्लास्ट से 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

Date:

Share post:

शुभ संकेत/रायगढ़:- जिले के पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहाँ स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में अचानक फर्नेस (भट्टी) ब्लास्ट होने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को आनंद-फानन में नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

तकनीकी खराबी और रिसाव बनी वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में रोजाना की तरह दोपहर की शिफ्ट का काम चल रहा था। इसी दौरान फर्नेस में अचानक तकनीकी खराबी आई और गैस का रिसाव होने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक जोरदार धमाके के साथ फर्नेस फट गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से वहाँ ड्यूटी पर तैनात श्रमिक अमरेश कुमार, रामनाथ, उजेंद्र और फिरोज बुरी तरह झुलस गए।

जांच में जुटी पुलिस और प्रबंधन

हादसे की खबर मिलते ही प्लांट प्रबंधन और पूंजीपथरा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायल श्रमिकों को तत्काल रायगढ़ के अपेक्स अस्पताल रवाना किया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग अब इस बात की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि यह हादसा प्रबंधन की लापरवाही से हुआ या अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण। शुरुआती तौर पर फर्नेस में रिसाव को ही मुख्य वजह माना जा रहा

है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...