जांजगीर-चांपा: 5 किलो गांजे के साथ मोटरसाइकिल सवार तस्कर गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का माल जब्त

Date:

Share post:

शुभ संकेत/जांजगीर-चांपा:-जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार और परिवहन के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर धुरकोट के पास घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पांडेय के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम 23 जून को क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम धुरकोट के पास घेराबंदी की। इस बीच एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर धर दबोचा।

शिवरीनारायण का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम घसियाराम साहू निवासी शिवरीनारायण बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 5 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के साथ उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, एएसआई अरुण कुमार सिंह, एएसआई मुकेश कुमार पांडेय तथा कोतवाली थाने के अन्य स्टाफ की विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका रही।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...