विश्व सर्प दिवस* के अवसर पर छात्राओं को किया गया जागरुक *कन्या शिक्षा परिसर, राजेंद्रग्राम में सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

Date:

Share post:

जिला ब्यूरो महेश प्रजापति की रिपोर्ट<

अनूपपुर राजेंद्र ग्राम प्रणाम नर्मदा युवा संघ (PRNYUS) द्वारा आज *विश्व सर्प दिवस* के अवसर पर *माता शबरी शासकीय शिक्षा परिसर, राजेंद्रग्राम* में छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ एक विशेष सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्पों के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना, वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना तथा सर्पदंश की स्थिति में सही प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान लगभग *400 छात्राओं* एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सत्र में सर्पों की पहचान, विषैले एवं विषहीन सर्पों की पहचान, सर्पों से जुड़े अंधविश्वासों का वैज्ञानिक खंडन, सर्पदंश से बचाव के उपाय तथा सर्पदंश होने की स्थिति में अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की विशेषता छात्राओं, शिक्षकों एवं सर्प विशेषज्ञों के बीच हुआ प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इसके साथ ही विशेषज्ञों ने पावरपॉइंट (PPT) प्रस्तुति के माध्यम से सर्पों के व्यवहार, उनके महत्व तथा मानव और प्रकृति के बीच उनके योगदान को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।

कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किए गए एक जीवित सर्प का प्रदर्शन (डेमो) किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को सर्पों की प्राकृतिक गतिविधियों, उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा किसी भी सर्प के दिखाई देने पर घबराने के बजाय प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रनयुस के अध्यक्ष डॉ. विकास चंदेल, अनूपपुर जिले के वन्य जीव संरक्षक एवं सर्प प्रहरी श्री शशिधर अग्रवाल, सर्प विशेषज्ञ श्री भास्कर कुमार वर्मे, सर्पमित्र श्री माखन सिंह धुर्वे, सर्प मित्र छोटे लाल यादव, महेंद्र यादव, देवराज डीके, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार धुर्वे सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण में सर्पों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज से वैज्ञानिक सोच अपनाने और अंधविश्वासों से दूर रहने का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत सफल रहा। विद्यालय परिवार, छात्राओं तथा सभी सहयोगियों की सक्रिय सहभागिता ने विश्व सर्प दिवस के इस आयोजन को सार्थक एवं यादगार बना दिया।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...