शहडोल के रामपुर गांव में रात 10 बजे गोलीकांड, पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या अमलाई थाना क्षेत्र की घटना, भूपेंद्र कहार उर्फ रज्जन कहार को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Date:

Share post:

विनोद राठौर संभागीय ब्यूरो
शहडोल/अनूपपुर। शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने भूपेंद्र कहार उर्फ रज्जन कहार पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल भूपेंद्र कहार को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अमलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
दिनदहाड़े नहीं बल्कि देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद रामपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...