शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह भारत गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित

Date:

Share post:

 

 

अनूपपुर / शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भारत गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित की गयी है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने तथा प्रदेश भर से उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती हिमाद्री सिंह को नई दिल्ली में आयोजित *भारत गौरव अवार्ड – 2025* कार्यक्रम में तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा जी द्वारा *भारत गौरव अवार्ड – 2025* से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान श्रीमती सिंह और सम्पूर्ण क्षेत्र लिए गर्व का विषय है और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को रेखांकित करते हुए और भी दृढ़ करता है।

श्रीमती हिमाद्री सिंह ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित होने पर कहा है कि मैं *भारत गौरव फाउंडेशन” एवं माननीय राज्यपाल महोदय* का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती हूँ। शहडोल, अनूपपुर , उमरिया, बडवारा सहित अन्य स्थानों से उन्हे बधाईयों का तांता लगा

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...