*सत्रह वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर साथ ले जाने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल* 

Date:

Share post:

 

 

*सत्रह वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर साथ ले जाने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

*सत्रह वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर साथ ले जाने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

*नाबालिग बालिका को चन्दघण्टो में दस्तयाब कर सौंपा गया परिजनो को*

 

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ भगा ले जाने की रिपोर्ट होने पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए चन्द घण्टो में नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनो को सुपुर्द किया गया एवं आरोपी रवि वासुदेव पिता पकसू वासुदेव उम्र करीब 30 साल निवासी ग्राम मजीरा चौकी केशवाही थाना बुढार, जिला शहडोल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

दिनांक 11.09.2025 को रात्रि करीब 09.30 बजे थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रिपोर्टकर्ता की 17 वर्षीय नाबालिग बालिका जो थाना कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम में अपनी मौसी के घर गई हुई थी अचानक लापता हो गई है उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 449/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय तेकाम, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम, महिला आरक्षक अंकिता सोनी की टीम के द्वारा तत्परता पूर्वक रात में ही गुमशुदा बालिका की तलाश पतासाजी की गई। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों और सायबर सेल से प्राप्त जानकारियों के आधार पर पाया गया कि रवि वासुदेव निवासी ग्राम मजीरा जिला शहडोल के द्वारा बहला फुसलाकर मोटर सायकल से साथ में भगा ले गया है जो रात्रि में ही पुलिस ने उक्त नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनो को सौंपा एवं धारा 137(2),140(3) बी.एन.एस.3 (2) (va) एस.सी. एस.टी. एक्ट में गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस को विवेचना में जानकारी मिली कि आरोपी रवि वासुदेव पूर्व से ही शादीशुदा एवं तीन बच्चों का पिता है, जिसका आना जाना नाबालिग बालिका के गांव में होता था जिसने अपनी बातो में बहला फुसलाकर साथ में भगाकर ले गया था।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...