समर्थन मूल्य पर खरीफ उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन जारी

Date:

Share post:

 

  • अनूपपुर जिले में 23 पंजीयन केन्द्र बनाए गएअनूपपुर 19 सितम्बर 2025/ जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 सितम्बर 2025 से प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए जिले में कुल 23 पंजीयन केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें अनूपपुर, छिल्पा, जैतहरी, किरगी, लीलाटोला, बेनीबारी, भेजरी, दुलहरा, पटनाकला, वेंकटनगर, कोठी, खोड़री, बिजुरी, निगवानी, देवगवां, सेमरा, पयारी, फुनगा, पसान, कोतमा, दमेहड़ी, धनगवां तथा आमाडांड़ शामिल हैं। यहां पंजीयन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 तक निःशुल्क की जाएगी। अब तक जिले के 973 कृषकों का पंजीयन किया जा चुका है।

    जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के कृषकों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर जाकर पंजीयन अवश्य कराएं, जिससे उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके।

  1. समा.क्र./85 

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...