सरकारी दुकानों में राशन वितरण प्रभावित:सर्वर धीमा रहने से आए दिन होती है परेशानी, ई-पीएसओ मशीन के माध्यम से करना है राशन वितरण

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-सरकारी राशन दुकानों में ई-पीएसओ के माध्यम से हितग्राहियों को राशन वितरण की व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन सर्वर की समस्या आने से दो दिन से हितग्राहियों को राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत ई-पीएसओ के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था बनाई गई है। शुक्रवार को सर्वर डाउन होने की वजह से कार्डधारियों को राशन का वितरण नहीं हो पाया। वहीं शनिवार को भी सर्वर डाउन रहा। इस वजह से राशन वितरण को लेकर समस्या बनी हैं।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-पीएसओ को अपडेट किया जा रहा है। इस वजह से सर्वर डाउन की समस्या बनी हुई है। खाद्य विभाग को सूचित करने पर सर्वर सही करने का आश्वासन दिया जाता है। सर्वर काम नहीं करने से राशन दुकानों में लंबी कतारें लगी रहती हैं। नगर पालिका निगम कोरबा के जमनी पाली के राशन दुकान के संचालक ने बताया कि सर्वर की समस्या बनी रहती हैं।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...