हम सभी शासन का काम करने आए हैं, काम करेंगे, काम अटकना नहीं चाहिए: सौरभ कुमार

Date:

Share post:

नवनियुक्त कलेक्टर कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया

आमनागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश भी दिए

कोरबा -: कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उन्होंने सभी अधिकारियों को अपना परिचय देते हुए कहा कि हम सभी शासन द्वारा जिले में नियुक्त किए गए हैं। हम सभी अपनी जिम्मेदारी को भलीभांति जानते हैं। शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि हम लोग काम करने आये हैं, इसलिए शासन का काम अटकना नहीं चाहिए। कोरबा में पदस्थ है तो यहाँ ईमानदारी से अपना काम सर उठाकर करिए। उन्होंने माननीय मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए जनहित के कार्यों और आमनागरिकों कि समस्याओं को दूर करने की दिशा में भी प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।
   कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में निर्वाचन भी होना है। निर्वाचन का कार्य जिम्मेदारी और बहुत ही पारदर्शिता से जुड़ा है। कोई आपके कार्यों पर उंगली न उठाएं इसलिए इसे समय पर और बहुत ही गंभीरता से करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शासन के जो भी कार्य प्रगति पर है उसे समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।  निविदा संबंधित प्रक्रिया समय पर हो और कार्यों में गुणवत्ता का पालन भी होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को जिले के विकास के लिए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उदय किरण, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ अरविंद पीएम, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, दिनेश नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एम के खांडे और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...